137 नये कोरोना संक्रमित मिलने पर बढ़कर 107469 हुई
रांची। झारखंड में रविवार को 137 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 107469 हो गयी है। वहीं आज 5 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। सूबे में अब तक 951 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राज्य के नौ जिलों चतरा, धनबाद, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, साहेबगंज और सिमडेगा जिले में एक भी कोविड-19 पॉजिटिव नहीं मिले।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9.00 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 104229 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है। स्वस्थ होने वाले 272 लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं 2289 सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 39लाख 08 हजार 002 सैंपल की जांच हो चुकी है।
राज्य में आज सबसे अधिक रांची से 77 नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में 12, बोकारो में 7 ,चतरा से 0 , देवघर में 5 , धनबाद में 0, दुमका में 3 , गढ़वा में 12, गिरिडीह में 2, गोड्डा में 6, गुमला में 0 , हजारीबाग में 4, जामताड़ा में 2, खूंटी में 0, कोडरमा में 1, लातेहार में 0, लोहरदगा में 0, पाकुड़ में 0, पलामू में 4 , रामगढ़ में 4 , साहेबगंज में 0, सरायकेला में 3, सिमडेगा में 0 और पश्चिमी सिंहभूम में 2 नये मरीज मिले है।
राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 96.98 प्रतिशत तक जा पहुंचा है, जो राष्ट्रीय औसत 93.70प्रतिशत से 318प्रतिशत है। मृत्यु दर 0.88 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत से 1.50 प्रतिशत है।