कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की हुई मौत
रांची। झारखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमित 1420नये मरीज मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 60460 हो गयी है। जबकि कोरोना संक्रमण से 6 मरीजों की मौत होने के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 542 पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 10.00बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 45074 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है, जिसमें से 1746 लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं 14844 सक्रिय मरीजों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। प्रदेश में अब तक 13 लाख 52हजार से अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है।
राज्य में आज सबसे अधिक 270नये मरीज पूर्वी सिंहभूम जिला में मिले, जबकि रांची में 231, बोकारो में 201, धनबाद में 191, गिरिडीह में 93, गुमला में 62, चतरा में 7, देवघर में 18, दुमका में 15, गढ़वा में 24, गोड्डा में 23, हजारीबाग में 30, जामताड़ा में 10, खूंटी में 21, कोडरमा में 13, लातेहार में 13, लोहरदगा में 20, पाकुड़ में 1, पलामू में 20, रामगढ़ में 28, साहेबगंज में 27, सरायकेला में 25, सिमडेगा में 17 और प. सिंहभूम में 38 नये मरीज मिले।
राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजो का प्रतिशत बढ़कर अब 74.55 प्रतिशत हो गया है, हालांकि यह राष्ट्रीय औसत 77.70 प्रतिशत से कम है, वहीं मृत्यु दर राज्य में 0.89 प्रतिशत है।